Tuesday, September 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 22 सितंबर को स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, अभिभावकों...

22 सितंबर को स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, अभिभावकों से होगा सीधा संवाद

0
12

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण के प्रारंभिक विद्यालयों में 22 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चों की पढ़ाई, उनकी उपलब्धियों और सीखने की क्षमता को लेकर अभिभावकों के साथ चर्चा होगी। इस बार बैठक का मुख्य विषय ‘निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना’ निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करना है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में बैठक की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रधानाध्यापकों को स्कूल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने को कहा गया है। नियमित रूप से स्कूल नहीं आने या पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।

अभिभावकों को घर में बच्चों के लिए पठन कोना बनाने और प्रतिदिन 15 से 20 मिनट पढ़ने का अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रत्येक वर्ग से ‘पैरेंट ऑफ द मंथ’ और एक विद्यार्थी को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ चुना जाएगा। सुझाव व शिकायत दर्ज करने के लिए पंजी भी उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!