वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर के टंकी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी में शनिवार को 143 वीं हनुमान चालीसा पाठ भव्य रूप से आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सामूहिक रूप से किए गए हनुमान चालीसा पाठ की गूंज चारों ओर सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पाठ में सहभागिता की। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात मां दुर्गा की आरती की गई। आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

दुर्गा मंदिर हनुमान गढ़ी में नियमित रूप से आयोजित हो रहे हनुमान चालीसा पाठ के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है। 143 वी हनुमान चालीसा पाठ में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।






