Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एनएच-727 पर दो हादसों में 21 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर...

एनएच-727 पर दो हादसों में 21 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

0
27

एनएच-727 पर दो हादसों में 21 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। एनएच-727 पर रविवार को लौरिया-बगहा और लौरिया-बेतिया मार्ग में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लौरिया-बगहा मार्ग में बेलवा मोड़ के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से चौतरवा थाना क्षेत्र के बाबू परसौनी गांव निवासी कोकिल मुखिया के 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप मोटरसाइकिल से लौरिया से बगहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उन्हें लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. कौशल किशोर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।


वहीं, एनएच-727 के लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर दो बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से साठी निवासी सुजीत कुमार, पिता बधाई राम और राजा कुमार, पिता शंभू दास घायल हो गए। दोनों को लौरिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजा कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!