Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गैस रिपेयरिंग दुकान में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 18,270 रुपये बरामद

गैस रिपेयरिंग दुकान में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 18,270 रुपये बरामद

0
12

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। कालीबाग थाने की पुलिस ने उत्तरवारी पोखरा स्थित गैस रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल, 18,270 रुपये नकद और लॉटरी के हिसाब-किताब वाली पॉकेट डायरी बरामद की। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि 10 सितंबर की शाम जमादार अफरोज कमर को दिनेश कुमार गुप्ता की दुकान में प्रतिबंधित जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्यूआरटी के साथ छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में उत्तरवारी पोखरा निवासी दिनेश कुमार गुप्ता, छावनी बड़ी मस्जिद निवासी लाल बाबू, मेहंदियाबारी वार्ड चार निवासी मोजाहिद मियां और नगदहिया निवासी राजू साह शामिल हैं। मामले में अफरोज कमर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!