Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वरांजलि सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांग जनों के बीच कराया 120 लोगो...

स्वरांजलि सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांग जनों के बीच कराया 120 लोगो को दरिद्रनारायण भोज

0
34

रेलवे जंक्शन समेत विभिन्न इलाकों में लावारिस दिव्यांग व मानसिक रूप से बीमार लोगों को बांटे गए फूड पैकेट

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मुजफ्फरपुर। स्थानीय रेलवे जंक्शन सहित शहर के विभिन्न इलाकों में लावारिस दिव्यांग, मानसिक रूप से बीमार एवं जरूरतमंद लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान की ओर से चलंत ‘दरिद्रनारायण भोज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से हुई। संस्था की कर्नाटक राज्य प्रभारी एवं महिला समाजसेवी स्वरांजलि के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच पूड़ी-सब्जी, पोहा, फल सहित अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। भोजन का पैकेट पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

स्वरांजलि ने कहा कि समाज के ऐसे लोगों की सेवा करना सर्वोत्तम और उत्कृष्ट मानवीय कार्य है, जिन्हें अक्सर समाज की मुख्यधारा से उपेक्षित कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर 2012 से यह पुनीत सामाजिक कार्य निरंतर चल रहा है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के वाल्मीकिनगर से शुरू हुई इस मानवीय सेवा के माध्यम से अब तक दर्जनों लावारिस दिव्यांग, मानसिक रूप से बीमार एवं भूले-भटके लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

बिहार आने के बाद औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, बगहा और वाल्मीकिनगर सहित विभिन्न शहरों में जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट वितरित कर मानवता का संदेश दिया जा रहा है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि यदि मन में सेवा की भावना हो तो कठिन से कठिन कार्य भी संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि जिन लोगों का दुनिया में कोई नहीं है और जो सड़कों पर भटकते रहते हैं, उनसे बातचीत कर उनकी सुधि लेना चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे लोगों की मदद के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है।

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन, अघोरिया बाजार, बस स्टैंड, रामदयालु नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए अभियान से करीब 120 लोग लाभान्वित हुए। संस्था ने सहयोग के लिए नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता, अमरेश मिश्रा, सुमित मिश्रा, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, फौजी विद्यासागर राणा एवं पीडीएस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के प्रति आभार जताया।

मौके पर समाजसेवी संगीत आनंद, महिला समाजसेवी अंजू देवी, बाल कलाकार सुधि स्वरा सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार, अधिवक्ता मुरारी कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू भैया, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!