Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हरनाटांड पीएचसी में मरीजों की सुविधा बढ़ाने पर जोर

हरनाटांड पीएचसी में मरीजों की सुविधा बढ़ाने पर जोर

0
21

रंग-रोगन, मरम्मत, बैठने की व्यवस्था और हेल्प डेस्क को लेकर हुई चर्चा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

हरनाटांड। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड में कार्यकारी समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अस्पताल भवन के रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य, मरीजों और उनके परिजनों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर में हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने मरीजों को अस्पताल में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही इन कार्यों का शासी निकाय की बैठक में अनुमोदन कराने का निर्णय लिया गया, ताकि मरीजों की सुविधा से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए अस्पताल की व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!