Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गोलगप्पा बना बीमारी की वजह! रामनगर में करीब 12 लोग फूड पॉइजनिंग...

गोलगप्पा बना बीमारी की वजह! रामनगर में करीब 12 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

0
17

भावल गांव में गोलगप्पा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, कई लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत; स्वास्थ्य विभाग की जांच पर नजर

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रामनगर (पश्चिम चम्पारण)। रामनगर प्रखंड क्षेत्र के भावल गांव में गोलगप्पा खाने के बाद करीब 12 लोगों के फूड पॉइजनिंग की चपेट में आने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोलगप्पा खाने के कुछ समय बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पीड़ितों में उल्टी, दस्त समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद परिजनों ने बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलगप्पा खाने के बाद एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच कराने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!