Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा मानवता व जीव-रक्षा का सराहनीय कार्य

एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा मानवता व जीव-रक्षा का सराहनीय कार्य

0
25

बाढ़ उपरांत बने दलदल में फंसी भैंस को आरआरटी टीम ने अथक प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा एवं जीव-रक्षा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चकदहवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोहुआ टोला निवासी एक ग्रामीण की भैंस बाढ़ के उपरांत आंशिक रूप से बने दलदल में फंस गई, जिसके कारण वह स्वयं बाहर नहीं निकल पा रही थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही चकदहवा कैंप, 21वीं वाहिनी, एसएसबी की आरआरटी टीम एवं अन्य जवानों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर अथक प्रयास किए गए।

जवानों द्वारा दलदल के अंदर घुसकर कठिन परिस्थितियों में भैंस को जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसएसबी जवानों द्वारा किए गए इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए एसएसबी के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!