Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं...

बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। प्रखंड बगहा-1 अंतर्गत रायबारी महुअवा पंचायत में बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कैंप में बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश पांडेय, बेतिया क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) राजेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय के विधि अधिकारी बसंत द्विवेदी, बगहा बाजार शाखा के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, सहायक प्रबंधक सच्चिदानंद कुमार, भैरोगंज शाखा प्रबंधक टेक्मन कुमार तथा चौतरवा शाखा प्रबंधक धर्मवीर कुमार सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रायबारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के पुत्र मोहम्मद अमन आजाद, उप मुखिया अनिल राम तथा बिहार ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं से जुड़े बीसी शाहिद अली, नसीम आलम, सुमित कुमार, मोहन कुशवाहा, नंदकिशोर यादव, शाही समेत पंचायत के 50 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने किसानों एवं ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण के समय पर नवीनीकरण के फायदे बताए और पात्र केसीसी धारकों से ऋण का रिन्युअल कराने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि समय पर केसीसी का नवीनीकरण कराने से किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण सुविधा का लाभ मिलता रहता है।

कैंप में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पात्र ऋण मामलों में नियमानुसार छूट का लाभ उठाने के लिए ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के माध्यम से ऋण निपटाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों के लिए ऋण सुविधा, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ बैंकिंग सेवाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!