विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पक्की बावली स्थित बाबा विश्वंभरनाथ धाम मंदिर परिसर में प्रभु श्रीकृष्ण जी की पावन छठिया महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा विश्वंभरनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और छठिया महाप्रसाद ग्रहण किया।

पूरे मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और महोत्सव से जुड़ी धार्मिक गतिविधियां संपन्न हुईं। भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।

आयोजन के सफल समापन पर बाबा विश्वंभरनाथ धाम मंदिर प्रबंधक समिति, पक्की बावली की ओर से महोत्सव में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से ही धार्मिक आयोजन सफल और भव्य बन सका।

समिति ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भक्तों, सेवकों और सहयोगियों के प्रति भी हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।






