Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 21वीं वाहिनी SSB परिसर में सोलर मेला आयोजित

21वीं वाहिनी SSB परिसर में सोलर मेला आयोजित

0
1

125 केवीए क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र का हुआ उद्घाटन, जवानों व आमजनों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील

विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के परिसर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा की ओर से सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय निवासी SSB जवानों एवं उनके परिवारों को सरकार की सौर ऊर्जा योजनाओं और उपलब्ध सब्सिडी का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा। सोलर मेले का शुभारंभ 21वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट श्री तपेश्वर संवित राउत, डिप्टी कमांडेंट श्री सुरेश शर्मा तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा के कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सौर ऊर्जा के उपयोग, रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सब्सिडी की जानकारी उपस्थित जवानों एवं अन्य लोगों को दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्री तपेश्वर संवित राउत ने 125 केवीए क्षमता वाले सोलर रूफटॉप संयंत्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे बिजली की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने आमजनों, मीडिया प्रतिनिधियों, SSB के अधिकारियों एवं जवानों से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा को अपनाएं और बिजली की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग करें।मेले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित विभिन्न सोलर वेंडरों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इसमें वाल्मीकि सोलर, GRM तथा राज सोलर के प्रतिनिधियों ने लोगों को सोलर पैनल की स्थापना, लागत, क्षमता, रखरखाव तथा सरकारी योजना के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई।

आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के सोलर मेले का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में मौजूद जवानों एवं अन्य लोगों ने भी सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और रूफटॉप सोलर संयंत्र के लाभों को समझा। विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता उपलब्ध योजनाओं एवं सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घरों और संस्थानों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!