Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास NBS मिल्स हाई स्कूल के मैदान की एसडीओ ने की जांच, दोनों...

NBS मिल्स हाई स्कूल के मैदान की एसडीओ ने की जांच, दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुनः मापी का निर्देश

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने शनिवार, 5 सितंबर 2026 को NBS मिल्स हाई स्कूल के फील्ड से संबंधित शिकायत के आलोक में स्थल का निरीक्षण एवं जांच की। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता के साथ-साथ शुगर फैक्ट्री के प्रतिनिधि एवं संबंधित लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। एसडीओ ने मौके पर दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेते हुए स्थल की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आए विभिन्न बिंदुओं को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की उपस्थिति में एक निर्धारित तिथि तय कर स्थल की पुनः विधिवत मापी कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मापी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से दोनों पक्षों की मौजूदगी में पूरी की जाए, ताकि भूमि एवं मैदान से जुड़े विवाद का तथ्यात्मक रूप से निराकरण किया जा सके। एसडीओ के निर्देश के बाद अब अंचल प्रशासन द्वारा मापी की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके बाद राजस्व अभिलेख एवं स्थल की वास्तविक स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से मामले के समाधान की उम्मीद जगी है।

मंगलपुर में नदी कटाव का भी लिया जायजा

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी ने मंगलपुर के समीप नदी द्वारा किए जा रहे कटाव का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कटाव की स्थिति एवं उससे प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। नदी के लगातार कटाव से आसपास के इलाकों में संभावित नुकसान को देखते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ।एसडीओ ने अभियंता से कहा कि नदी कटाव को रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपायों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि कटाव के कारण आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान न हो।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कार्य कराने पर भी जोर दिया गया। एक ही दिन में भूमि संबंधी शिकायत एवं नदी कटाव जैसे महत्वपूर्ण मामलों का स्थल निरीक्षण किए जाने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!