Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मानित कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण,...

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मानित कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण, छात्र-छात्राओं को दिखाया गया

0
21

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएम श्री +2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय, वाल्मीकि नगर, बगहा-2 में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय परिवार की ओर से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षक सम्मान समारोह को देखा और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान एवं उनकी भूमिका से परिचित हुए। कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय में सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत “आगलगी पर जागरूकता” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से आग लगने के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों तथा आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के नोडल शिक्षक पवन कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को आगलगी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता, प्राथमिक सावधानियों तथा आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी से आगलगी जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक बिपिन कुमार मिश्रा के साथ विजय कुमार, मोफिलदेव पासवान, संजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना कुमार, मुन्ना कुमार राम, सत्यनारायण ठाकुर, चंदन कुमार, बलजीत कुमार, सुभाष साह, मो. सगीर, मिन्नत, भगवती, आरती, ऋतु एवं वंदना मैम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!