बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज), शराब के विरुद्ध पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत मांझागढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र बहोरा टोला में करवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को बंटी बब्ली औऱ 8 पी एम 9.6 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में , भेज दिया
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मांझागढ़ थाना के ए एस आई महेश पाठक उच्च पथ 27 पर कोइनी गांव के समीप अपने दल बल के साथ गश्त कर रहे थे । इसी बीच सूचना मिली कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र बहोरा टोला निवासी स्वर्गीय शिवजी महतो के पुत्र अवध किशोर महतो बोरा में शराब छिपा कर रखा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त शराब कारोबारी के घर जैसे ही पहुचीं की पुलिस की गाड़ी देख शराब कारोबारी बोरा फेंक भागने लगा पुलिस ने कारोबारी की पिच्छा कर धर दबोचने के बाद फेंके गए बोरा की तलाशी लेने पर बंटी बब्ली और एट पी एम 9 .6 लीटर शराब जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत उक्त शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रबार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने किया ।






