Friday, September 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से अवैध संचालकों में मचा हड़कंप, किया गया...

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से अवैध संचालकों में मचा हड़कंप, किया गया सील

0
1


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपम प्रसाद और उनकी टीम द्वारा की जा रही अवैध निजी क्लिनिको जांच घरो दवा दुकानों अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खुशी हेल्थ केयर सेंटर लाल सरैया को सील करने के बाद सरिसवा बाजार स्थित सेहत अल्ट्रासाउंड को अवैध ढंग से संचालित होने के कारण सील कर दिया गया है।
बताते चले की प्रखंड मुख्यालय समेत सुदूर देहाती क्षेत्रों में भी बिना प्रशासनिक स्वीकृति और मानक पूरा किए बिना निजी क्लीनिक जांच घर अल्ट्रासाउंड सेंटर दवा दुकान धड़ले से संचालित हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर के कुछ संचालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीज को अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लाते हुए देखा जाता है। कई संचालकों को निजी क्लिनिको के आसपास मरीज के लिए मंडराते हुए प्राय
देखा जाता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लिनिको के सीसी टीवी फुटेज खंगाला जाए तो उनकी पहचान स्पष्ट रूप से हो जाएगी। फिलहाल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी से अवैध रूप से संचालित होने वाले निजी क्लीनिकों जांच घरो अल्ट्रासाउंड केदो तथा दवा दुकानों के संचालकों के बीच हड़कंप सा मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के निकलने की खबर मिलते ही अवैध रूप से संचालित होने वाले निजी क्लिनिको जांच घरो अल्ट्रासाउंड सेंटरों दवा दुकानों की शटर धड़ाधड़ बंद होने लगती है और चिकित्सक क्लीनिक छोड़ फरार हो जाते हैं और आसपास दुबक जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!