विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पाँच सितंबर ‘शिक्षक दिवस’ पर शिक्षकों को पुरस्कृत करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिसके पश्चात जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमिटी द्वारा स्क्रूटनी के उपरांत चयनित शिक्षकों को समाहरणालय पश्चिम चम्पारण में सम्मान समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। उक्त आशय का पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण द्वारा निर्गत किया गया है। इस सूची में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक स्थानीय निवासी सुनिल कुमार का भी चयन हुआ है। श्री कुमार शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक जागरूकता आदि के लिए सक्रिय रहते हैं। पुरस्कार के लिए सुनिल कुमार का चयन होने पर शिक्षक व स्थानीय लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कृत सम्मानित होना मेरे लिए गर्व, सम्मान, उत्साहवर्धक है।






