Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास घर में चोरी करने आए दो युवक में एक युवक गिरफ्तार दूसरा...

घर में चोरी करने आए दो युवक में एक युवक गिरफ्तार दूसरा फरार, प्राथमिकी दर्ज

0
21

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के कोतराहा गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक घर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। घर पहुंची महिला को टाट टूटा और सामान बिखरा मिला। महिला के शोर मचाने पर दो युवकों के भागने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। मामले में पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतराहा निवासी मालती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अपनी गाय का दूध निकलवाकर उसे घर में रखने गई थीं। इसी दौरान उन्हें घर का टाट टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। महिला के आवेदन के अनुसार, शोर सुनकर दो युवक घर से बाहर निकलकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर रमपुरवा निवासी सहदुल अंसारी (30) को पकड़ लिया, जबकि सुमन शर्मा (35) के भाग जाने की बात कही गई है। महिला ने घर से इंडक्शन चूल्हा, खाना बनाने के बर्तन और करीब 15 हजार रुपये नकद गायब होने का आरोप लगाया है।


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सहदुल अंसारी को डायल-112 की टीम के माध्यम से थाना लाया गया। थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही। जांच में अल्कोहल की मात्रा 162.2 एमजी/100 एमएल दर्ज होने की जानकारी दी गई है। महिला के आवेदन में यह भी उल्लेख है कि पूछताछ के दौरान सहदुल ने चोरी के सामान को सुमन शर्मा के साथ ले जाने की बात कही। हालांकि, चोरी और सामान ले जाने से जुड़े आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपित से पूछताछ तथा फरार बताए जा रहे युवक की गिरफ्तारी और कथित चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!