Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शराब के नशे में बेटे द्वारा मां पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज...

शराब के नशे में बेटे द्वारा मां पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज भेजा गया जेल

0
17

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के भेड़ीहारी बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में मंगलवार की रात शराब के नशे में एक बेटे द्वारा अपनी 60 वर्षीय मां पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर तेजधार लोहे की रॉड से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना को लेकर पीड़िता शर्मिला देवी, पति स्वर्गीय कार्तिक घरामी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 1 सितंबर की रात करीब 10 बजे उनका पुत्र विवेक घरामी शराब के नशे में घर पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। मां ने उसे सो जाने की बात कहकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर विवेक ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से उनके सिर पर प्रहार कर दिया।


हमले में सिर फटने से शर्मिला देवी लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला की मदद करने के साथ आरोपी विवेक घरामी को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें उसके शरीर में 160.2 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इससे उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!