Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोबाइल ऐप पर दर्ज होगी पंचायतों के ईबी की चौहद्दी, 10 सितंबर...

मोबाइल ऐप पर दर्ज होगी पंचायतों के ईबी की चौहद्दी, 10 सितंबर तक पूरा होगा परिसीमन कार्य

0
15

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण की रिपोर्ट

लौरिया। पंचायत परिसीमन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में अधिकारियों व कर्मियों की बैठक आयोजित कर कार्य की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार ने की। उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय में परिसीमन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
परिसीमन के लिए कृषि पदाधिकारी केशव किशोर के अलावा आवास सहायक, कार्यपालक सहायक और शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को एक से 10 सितंबर तक कार्य पूरा करना होगा। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर एन्यूमरेशन ब्लॉक (ईबी) की चौहद्दी से संबंधित विवरण आयोग के मोबाइल ऐप पर दर्ज किया जाएगा।


कर्मियों को प्रत्येक ईबी के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम के साथ उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और केंद्रीय बिंदु की जानकारी दर्ज करनी होगी। बीडीओ ने अभिलेख व मानचित्र का मिलान कर सटीक प्रविष्टि करने और आपसी समन्वय से काम पूरा करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!