पदभार ग्रहण करते ही किसानों से बेहतर समन्वय और समस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता ।।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
मझौलिया। शुगर इंडस्ट्रीज में एजीएम केन के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार सिंह को पदोन्नति देकर केन महाप्रबंधक बनाए जाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बुधवार को यूनिट हेड उदयवीर सिंह ने उन्हें केन महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कराया। पदभार संभालने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।नवपदस्थापित केन महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का उन्हें यह सम्मान मिला है। नई जिम्मेदारी के साथ उनकी जवाबदेही भी बढ़ी है। अपने अनुभव और टीम के सहयोग से शुगर इंडस्ट्रीज को विकास की नई दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग की सफलता में किसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। किसानों के बेहतर सहयोग के बिना उद्योग को अपेक्षित ऊंचाई नहीं दी जा सकती। इसलिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही क्षेत्र के किसानों से भी मजबूत तालमेल कायम किया जाएगा।

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।उन्होंने कहा कि संस्थान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से किया जाएगा। अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों के सामूहिक प्रयास से शुगर इंडस्ट्रीज को और मजबूत एवं विकसित बनाया जा सकता है।मौके पर एपी सिंह, परचेज विभागाध्यक्ष, एजीएम एचआर हरीश सिंह, यूएन राय, सीसीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, इंजीनियरिंग हेड योगेंद्र कुमार, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे, प्रभात तिवारी, बड़ा बाबू भट्ट, शिवजी यादव, संदीप कुमार, नागेंद्र मिश्रा, गोविंद सिंह, सेफ्टी ऑफिसर तथा सिविल इंजीनियर विजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






