प्रचार प्रसार के अभाव में सहयोग शिविर में नहीं दिखी फरियादियों की भीड़।
सहयोग शिविर में नहीं दिखी जन भागीदारी।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
प्रखंड के रतन माला चनायन बांध महोदीपुर महना गनी तथा धोकराहा पंचायतों में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में सहयोग शिविरों में जन भागीदारी काफी कम देखी गई।
जनप्रतिनिधियों का कहना था कि सहयोग शिविर के एक दिन पहले अपराह्न में प्रखंड प्रशासन द्वारा सूचना दी गई थी। वही कुछ जनप्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत में आयोजित पिछले सहयोग शिविर में आए हुए आवेदनों का आज तक निष्पादन नहीं हुआ है जिसके कारण फरियादियों में काफी आक्रोश है। पिछले शिविर की आयोजन में जो खर्च हुआ था उसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है।
महोदीपुर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान एडीएम राजीव रंजन सिन्हा और प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने सहयोग शिविर से नदारत कर्मियों की जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। महना गनी पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर मैं भी जन भागीदारी काफी कम देखी गई।

ग्रामीणों ने कहा कि सहयोग शिविर नहीं मजाक शिविर है। अधिकारी आ रहे हैं और फोटो खिंचवाकर चले जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों का आज तक निष्पादन नहीं हुआ है। रमेश कुमार राम ने कहां की तीन रुपए प्रति दर से कागजातों का फोटो कॉपी कराकर सहयोग शिविर में दिया गया था जिसका निष्पादन नहीं होने के कारण वह भी बेकार चला गया। कुल मिलाकर मंगल वार को आयोजित सहयोग शिविर में फरियादियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता देखी गई।
आयोजित सहयोग शिविर में कृषि विभाग पंचायती राज विभाग श्रम विभाग बिजली विभाग आंगनवाड़ी विभाग शिक्षा विभाग सामाजिक सुरक्षा विभाग राजस्व विभाग आदि विभागों की स्टॉल लगाई गई थी।

सहयोग शिविर में एडीएम राजीव रंजन सिन्हा भूमि सुधार उपसमाहर्ता शिवम कुमार प्रखंड विभट्टौ उप मुखियापदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार अंचल अधिकारी डोली कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान मुखिया अजय राय मुखिया गिरिजा देवी पति शिव शंकर यादव रतन माला मुखिया निर्मला तिवारी धोकराहा मुखिया आशीष भट्ट उप मुखिया अनवर हुसैन कचहरी सचिव भरत शाह उप सरपंच उमेश कुमार राय ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अनिल कुमार कनिय अभियंता अमन पाल जन वितरण दुकानदार नारद सिंह बाबू साहब ओझा रामेश्वर पटेल पंचायत सचिव नरेश कुमार कृषि सलाहकार ज्ञानेश्वर कुमार कुलदीप सिंह मदन पटेल समिति सदस्य आलोक माझी उपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। वही महोदीपुर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान समाचार प्रेषण तक मुखिया और सरपंच शिविर से नदारत थे।






