Monday, August 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, SSB ने तत्परता दिखाकर अस्पताल पहुंचाया

गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, SSB ने तत्परता दिखाकर अस्पताल पहुंचाया

0
12

दोन क्षेत्र के बंकटवा गांव की 19 वर्षीय गर्भवती महिला को SSB की विशेष एंबुलेंस से हरनाटांड़ पहुंचाया गया

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

हरनाटांड़। भारत-नेपाल सीमा से सटे दुर्गम दोन क्षेत्र में SSB 21वीं वाहिनी ने एक बार फिर मानवीय सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गंभीर अवस्था में पहुंची एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।जानकारी के अनुसार दोन क्षेत्र के बंकटवा गांव निवासी विनीता कुमारी (19 वर्ष), पति संदीप महतो, गर्भावस्था के दौरान अचानक गंभीर स्थिति में पहुंच गईं। इसकी सूचना मिलने पर SSB 21वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के तत्काल निर्देश पर सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम सक्रिय हुई।

SSB जवानों ने बिना समय गंवाए गर्भवती महिला को प्राथमिक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की और SSB की विशेष 4/4 एंबुलेंस से सुरक्षित तरीके से कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुंचाया। अस्पताल में महिला को चिकित्सकीय उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां समय पर मिले उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर बताई गई है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले दोन क्षेत्र में आवागमन की सीमित सुविधाओं के बीच SSB जवानों द्वारा जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने सहित मानवीय सहायता के कार्य लगातार किए जाते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों में SSB की त्वरित मदद ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होती है।

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सहायता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने की इस पहल से एक बार फिर SSB की संवेदनशीलता और सेवा भावना सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!