Monday, August 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार, विधायक ने किया सुरभि अल्ट्रासाउंड सेंटर...

बगहा में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार, विधायक ने किया सुरभि अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट में अनुमंडल अस्पताल से करीब 100 कदम पश्चिम सोमवार को सुरभि अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ हुआ। बाल्मीकिनगर के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। नए सेंटर के शुरू होने से नगर के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए बगहा आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के साथ खून और पेशाब की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। इससे मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों के समय तथा आवागमन की बचत होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।  उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि मो. निजामुद्दीन अंसारी, सेंटर के संचालक नसरत जमाल, मो. इमरान अंसारी, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. सोनू आलम, डॉ. अदनान, विभा सिंह, रीमा देवी, मो. वाहिद, काशिफ राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

बगहा में स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने सेंटर के संचालकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने की शुभकामना दी। सेंटर के संचालक नसरत जमाल एवं मो. इमरान अंसारी ने कहा कि लोगों की जरूरत और सुविधा को देखते हुए सेंटर की शुरुआत की गई है। उनका प्रयास रहेगा कि मरीजों को सुविधाजनक माहौल में आवश्यक जांच की बेहतर सेवा मिले। स्थानीय लोगों ने भी सेंटर के शुभारंभ का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल के समीप जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सेंटर की शुरुआत को बगहा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!