Friday, August 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पर्यावरण प्रेमियों ने रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बाँधकर रक्षा का लिया...

पर्यावरण प्रेमियों ने रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बाँधकर रक्षा का लिया संकल्प

0
18

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विकास वैभव चौराहा पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रकृति और वृक्षों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए अनूठे ‘वृक्षबंधन’ पर्व का आयोजन किया गया। इस वृक्षबंधन पर्यावरण साधक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बाँधा और वृक्षों के जीवन के लिए रक्षा का संकल्प लोगों ने लिया। इस मौके पर पर्यावरण विद् गजेंद्र यादव, पुरुष महिला, बच्चे, युवक,बुजुर्ग ,समाजसेवी आदि लोगों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। जिनमें इस अवसर पर समाजसेवी शंभूनाथ शुक्ल, पूर्व शिक्षक रामसकल साह, समाजसेवी कमलेश चतुर्वेदी, समाजसेवी श्रवण राम, अंगद यादव, सुनील यादव, छोटेलाल राम, परम प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी प्रेम बिहारी कुशवाहा, गोल्डी कुमारी, अमिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!