शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
गुरुवार के रात्रि में मध्य निषेध उत्पाद थाना बगहा के द्वारा धनहा पुल चेकपोस्ट पर जांच अंग्रेजी शराब गाड़ी से मिली । मध्य निषेध पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारी टीम द्वारा धनहा चेक पोस्ट पर जांच किया जा रहा था। इसी क्रम में एक चार चक्का गाड़ी में बने गुप्त तहाखाने से तकरीबन 68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के क्रम में चालक ने अपना नाम अवध किशोर पांडे पिता राधेश्याम पांडे थाना तरबगंज जिला उत्तर प्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संजीव कुमार पिता शत्रुघ्न राउत थाना बथनाहा जिला सीतामढ़ी तथा तीसरा अभियुक्त एक महिला है, जो की सीतामढ़ी की रहने वाली है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की प्रक्रिया के लिए जेल भेजा।






