Friday, August 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एसपी ने पुलिस केंद्र से अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर...

बगहा एसपी ने पुलिस केंद्र से अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
8

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस केंद्र बगहा में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । जिसमें सभी पुलिस दीदी को नई स्कूटी पुलिस विभाग द्वारा दी गई। एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस जिला के लिए बगहा में पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता तथा सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए बगहा पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!