Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एक सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिकाओं के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई...

बगहा एक सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिकाओं के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश

0
17

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा एक के सीडीपीओ प्रशांत कुमार झा ने मंगलवार को आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में सीडीपीओ ने सख्त निर्देश दिया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित पोषाहार और समय के साथ कार्य करने करने का निर्देश दिया। साथ ही पोषाहार में किसी भी तरह की शिकायत आने पर वैसे केंद्र की सेविका सहायिकाओं के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि अपने केंद्रों के संचालन को नियमित रूप से चलवाए। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर विभाग को सूचित करें। अन्यथा निरीक्षण होने पर आंगनवाड़ी केंद्रों की कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने आंगनवाड़ी क्षेत्र के अन्नप्राशन, गोद भराई आदि की सूचना विभाग को सूचित करने को कहा और अपने आंगनवाड़ी क्षेत्र के लोगों के सूची तैयार कर आईसीडीएस कार्यालय में देने को कहा गया। इस बैठक में प्रखंड बगहा एक की पर्यवेक्षिकाएं , प्रधान लिपिक संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!