लाइव प्रसारण में डीएम एसडीएम, डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में एनीमिया से बचाव के लिए लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया। इस कार्यक्रम में पश्चिमी चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, जिला सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, डॉ. आरएस मुन्ना, अनुमंडलीय अस्पताल डीएस डॉ एके तिवारी, और कई डॉक्टर और महिलाएं लाइव लाइव प्रसारण में अस्पताल में अधिकारी , चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम 25 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें महिलाओं को एनीमिया के बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।

वही डीएम ने भी बताया कि मुख्यमंत्री और स्वस्थ मंत्री के द्वारा एनीमिया मुक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें बिहार के सभी जिलों में एनीमिया से बचाव के उपाय और तरीके अस्पताल द्वारा बताएं जा रहे है। जिसमें महिलाओं को संतुलित व पौष्टिक भोजन के साथ आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। अस्पताल में कई महिलाओं की एनीमिया जांच हुई । जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को आवश्यक परामर्श भी दिया।






