Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अचानक लगी आग से झोपड़ी जली, अनाज कपड़ा बर्तन नगदी आग की...

अचानक लगी आग से झोपड़ी जली, अनाज कपड़ा बर्तन नगदी आग की भेंट चढ़े भैंस भी झुलसी।

0
9

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


अचानक लगी आग से थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत वार्ड नंबर आठ निवासी अली अकबर मियां के पुत्र रैफुल मियां की झोपड़ी जल गई। बताया जाता है कि झोपड़ी में रखा अनाज कपड़ा बर्तन नगदी आदि भी आग की भेंट चढ़ गए। इस आग में भैंस भी बुरी तरह झुलस गई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
स्वच्छता पर्यवेक्षक राजीव ठाकुर ने इसकी जानकारी अंचलाधिकारी मझौलिया को दी। अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने बताया कि कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन कराते हुए तत्काल प्रभाव से सहायता उपलब्ध करा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!