विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। शराब कांड में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त एवं एक वारंटी के खिलाफ भीतहा पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बगहा न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की रात चलाए गए समकालीन अभियान के दौरान भीतहा थाना कांड संख्या-131/26 के प्राथमिकी अभियुक्त छोटेलाल बीन, पिता स्व. हरिशंकर बीन, निवासी रूपही टांड़, थाना भीतहा को गिरफ्तार किया गया।

इसी अभियान के तहत पुलिस ने वारंटी हरिशंकर यादव, पिता सुरेश यादव, निवासी खैरवा, थाना भीतहा को भी गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बगहा कोर्ट में प्रस्तुत किया। भीतहा बिताना थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।






