आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया। जदयू के नवमनोनित बेतिया जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा के सम्मान में रविवार को बागड़ कुँअर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित हुआ। लौरिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा के निधन के बाद पार्टी ने शत्रुघ्न कुशवाहा को फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे दो बार इस पद पर रह चुके हैं। समारोह में शत्रुघ्न कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।
पंचायत से जिला स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के साथ कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान में कमी नहीं होने दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राटा दुबे ने की और संचालन विक्रम शर्मा ने किया। मौके पर मुरारी प्रसाद,मनोहर तिवारी,नरेश ठाकुर, जगन्नाथ सिंह,मुन्ना सिंह,झुनझुन पंडित,विजय गुप्ता, श्रीमान मिश्रा, देवनारायण राम,असलम खां हक्की,माधव सिंह, ध्रुव गुप्ता, जमील अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।






