अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मामला एम जी पब्लिक हाई स्कूल मझौलिया का।
स्थानीय एमजी पब्लिक हाई स्कूल के छात्रावास से शाम के समय सामान खरीदने के नाम पर छुट्टी लेकर निकला छात्र वापस छात्रावास में नहीं लौटा। जिसको लेकर विद्यालय के व्यवस्थापक हॉस्टल इंचार्ज और अभिभावक एवं परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। इस बाबत पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र सलेमपुर गांव निवासी मोहम्मद आजाद आलम के पुत्र आरिफ अनवर ने मझौलिया थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र मोहम्मद आरिश आलम के लापता होने संबंधी आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख है कि 18 अगस्त को दोपहर 3:30 में अपने पुत्र को स्थानीय एमजी पब्लिक हाई स्कूल के छात्रावास में भरती कर घर चला आया।

संध्या 9:15 पर हॉस्टल इंचार्ज का फोन आया कि आपका बेटा शाम 5:00 बजे सामान खरीदने के नाम पर बाजार गया था लेकिन अभी तक छात्रावास में नहीं आया तो मैं आपके पास फोन कर रहा हूं। आवेदक का कहना है कि खबर सुनकर मैं अपने पुत्र के घर पहुंचने का इंतजार किया लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर मैंने अपने सभी रिश्तेदारों के घर बारी-बारी से फोन किया तथा सभी जगह पता किया लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। अभी भी खोजबीन जारी रखा हूं। आवेदक ने थाना अध्यक्ष से अपने पुत्र की सही सलामत बरामदगी की गुहार लगाई है।
आवेदन के आलोक में थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
विद्यालय के निर्देशक अरशद सरहदी ने बताया कि प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से भी छात्र की खोजबीन कर रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैंने इससे संबंधित छात्र का फोटो और जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से कई ग्रुपों में साझा किया है यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त छात्र से संबंधित जानकारी मिले तो विद्यालय प्रबंधन पुलिस प्रशासन तथा अभिभावक को तुरंत सूचित करें।






