विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
गुप्त सूचना के आधार पर भीतहा थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव में छापेमारी कर 18 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चिलवनिया निवासी नरसिंघ राम, पिता स्व. रामधारी राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान नरसिंघ राम के पास से 90 पीस बंटी-बबली देशी शराब, प्रत्येक पीस में 200 एमएल, बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर बताई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भीतहा थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार और शराबियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मामले में कांड संख्या 138/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार नरसिंघ राम को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बगहा न्यायालय भेज दिया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।






