Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक संपन्न, पार्टी को मजबूत करने...

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक संपन्न, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

0
25

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अति पिछड़ा समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बबलू कुमार मंडल, वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह एवं प्रदेश सचिव अनिल कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विमलवेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया। इस दौरान सांसद सुनील कुमार ने कहा कि “हम सभी नीतीश कुमार के सिपाही हैं।” पार्टी को मजबूत करने में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर जदयू को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ को और मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर और बेहतर तरीके से सक्रिय किया जाएगा। जदयू जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि संगठन की हर कड़ी को जोड़कर मजबूत आधार तैयार किया गया है। हम सभी पार्टी के एक अंग हैं और मिलकर विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। बैठक में चंदेश्वर बिंद, अंकुर सरकार, राम बाबू प्रसाद, पशुपतिनाथ गुप्ता, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, राजेश बैठा, बबुआ सिंह, सुरेश चौधरी, हीरालाल ठाकुर, मुरारी चौधरी, रंजन यादव, संजय मिश्रा, विक्रमा चौधरी, मुन्ना साहनी, जुगनू आलम, छठू सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रमुख वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!