Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चिउरही पंचायत में 114 कटाव पीड़ितों को मिली पॉलीथिन शीट

चिउरही पंचायत में 114 कटाव पीड़ितों को मिली पॉलीथिन शीट

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम, चंपारण, बिहार

बगहा, गंडक नदी के कटाव से प्रभावित मधुबनी प्रखंड अंतर्गत चिउरही पंचायत के रेवहिया रेता गांव में मंगलवार को राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने 114 कटाव पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन कटाव प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और जरूरतमंदों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर आवश्यक सहायता समय पर सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबनी, अंचल अधिकारी मधुबनी, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र गुप्ता, स्थानीय मुखिया विजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। राहत सामग्री मिलने से कटाव प्रभावित परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!