Monday, August 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र का महान उत्सव है -पं-भरत उपाध्याय

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र का महान उत्सव है -पं-भरत उपाध्याय

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के सरकारी, गैर-सरकारी सभी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा मधुबनी की प्रबंधक किरण कुमारी ने बैंक परिसर में झंडा फहरा कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

उच्च विद्यालय धनहा की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने तथा उत्क्रमित विद्यालय कठार में प्रधानाचार्या संगीता मिश्रा ने अपने अपने विद्यालय में झंडा फहराया। गांव देहात चौक चौराहे चारों तरफ बच्चों में उल्लास का वातावरण था छोटे बड़े सभी बच्चे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए।
मधुबनी प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती विजया सिंह के द्वारा प्रखंड परिसर में झंडा फहराया गया।


जिसमे,बीडीओ, सीओ, थानाप्रभारी, पूर्व और वर्तमान जन प्रतिनिधि गण के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!