Monday, August 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महावीरी झंडा जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था...

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। महावीरी झंडा जुलूस यात्रा के अवसर पर सोमवार को पुलिस जिला बगहा में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जुलूस के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और जुलूस की निगरानी करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई।

पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी गई। एसडीएम चांदनी कुमारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस के दौरान लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस-प्रशासन की सक्रियता के बीच महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!