Monday, August 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नाग पंचमी पर महावीरी झंडा जुलूस श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न

नाग पंचमी पर महावीरी झंडा जुलूस श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न

0
9

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के बिसहा स्थित महावीरी अखाड़ा से सावन की नाग पंचमी तिथि पर प्रत्येक वर्ष निकलने वाला पारंपरिक महावीरी झंडा जुलूस सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया. प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जय श्रीराम के जयघोष और हनुमान चालीसा की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.
जुलूस में महावीरी ध्वज के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे. भक्ति गीतों और हनुमान चालीसा की धुन पर युवा और श्रद्धालु झूमते नजर आए.आयोजन को लेकर बिसहा सहित आसपास के इलाकों में दिनभर चहल-पहल बनी रही. पूजा समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि महावीरी झंडा पूजा और जुलूस में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सदस्य प्रेम कुमार सहित समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के योगदान की सराहना की.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस और एसएसबी के जवानों की तैनाती की गयी थी.जवानों ने पूरे जुलूस पर नजर बनाए रखी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया. जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.आयोजन के सफल समापन पर पूजा समिति और प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!