शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल के सभी प्रखंडों में धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्ण माहौल मे 80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों में खास उल्लास स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला। बगहा अनुमंडल परिसर एसडीएम चाँदनी कुमारी द्वारा अनुमंडल मैदान व विमल बाबू खेल मैदान मे तिरंगा फहराया गया। अनुमंडल मैदान में ध्वजारोहण के पहले एसडीएम ने एसडीपीओ निहार भूषण के साथ परेड का निरीक्षण किया।

परेड के लिए उपस्थित पुलिस,सैप के जवान, स्काउट गाइड व निजी विद्यालयों के बच्चों ने सलामी दी। इसके साथ ही समेकित बाल विकास केंद्र कृषि विभाग आदि की झांकी भी निकल गई।इस कार्यक्रम के बाद विमल बाबू खेल मैदान में एसपी राजेश कुमार ने परेड का निरीक्षण एवं तिरंगा फहराया।

एसडीपीओ कार्यालय तथा एसपी कार्यालय,पुलिस लाइन में भी एसपी ने ध्वजारोहण किया, बार एसोसिएशन,निबंधन कार्यालय में भी झंडा तोलन किया गया । उधर पटखौली थाना में थानाध्यक्ष उत्पल कांत, प्रखंड कार्यालय बगहा एक में बीडीओ प्रदीप कुमार की उपस्थिति में प्रमुख चंद्रावती ने झंडा फहराया और बगहा दो व आईसीडीएस कार्यालय में बीडीओ बिड्डू कुमार राम की उपस्थिति मे प्रमुख शिवकुमारी देवी व उपप्रमुख गुड्डू सिंह ने तिरंगा फहराया।

बीआरसी बगहा एक में बीईओ पुरन शर्मा तथा बगहा दो बीआरसी में बीईओ फुदन राम ने तिरंगा फहराया। अनुमंडल अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ.अशोक कुमार तिवारी व पीएचसी बगहा एक में डॉ.राजेश सिंह तथा बगहा दो पीएचसी में डा.केबीएन सिंह ने तिरंगा फहराया।

नगर परिषद में सभापति पुष्पा गुप्ता, उपसभापति रश्मि रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा, बिजली विभाग में कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु, जेई शशिभूषण,मुकेश कुमार,डब्लू महतो,नगर थाना में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तथा महिला थाना मे रूबी कुमारी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर बगहा एक व दो सीओ रविभूषण गौरव,वसीम अकरम,पीओ बगहा एक व दो आलोक कुमार रंजन,आनंद दास आदि लोग उपस्थित थे।






