Friday, August 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी ने कराई मैराथन दौड़, 100 से अधिक प्रतिभागियों...

स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी ने कराई मैराथन दौड़, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र में युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति, खेल भावना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया की ओर से शुक्रवार को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में समवाय त्रिवेणी एवं सीमा चौकी मटेरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सीमावर्ती गांवों के युवाओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एसएसबी अधिकारियों ने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।

महिला वर्ग के जूनियर वर्ग में सबाना ने प्रथम, किसकिंता ने द्वितीय और निशान्तिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में अर्पिता कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और ईशा कुमारी तृतीय रहीं। पुरुष जूनियर वर्ग में आदर्श कुमार प्रथम, अकबर द्वितीय और करण कुमार तृतीय रहे। सीनियर वर्ग-A में संजय कुमार प्रथम, संदीप कुमार एवं कृष्ण कुमार द्वितीय तथा रिशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग-B में राज कुमार ने प्रथम, सुजीत उरांव ने द्वितीय और कुंदन पासवान ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में 65वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट राहुल कुमार सहित अन्य जवान एवं अधिकारी मौजूद रहे।

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया गया। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को खेल और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में जनभागीदारी का सकारात्मक संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!