Thursday, August 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मझौलिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मझौलिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

0
5



अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


क्रांतिकारियों के बीच ऊर्जा और जोश भरने वाला राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बीच अमर शहीदों को याद किया गया तथा देश की अखंडता एकता और सुख समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि तिरंगा यात्रा मुहिम के तहत समस्त घरों में भारत की आन बान और शान राष्ट्रीय तिरंगा को फहराया जाएगा तथा समस्त देशवासी इसकी अखंडता सांप्रदायिक सौहार्द एकता भाईचारा को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में शहीद सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का सुझाव दिया।
थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि सत्यमेव जयते और वंदे मातरम के साथ-साथ भारतीय तिरंगा भारत की पहचान और आन बान शान है। समस्त भारतीयों का पुनीत कर्तव्य है कि इसकी अखंडता एकता बनाए रखने के लिए हर संभव कुर्बानी देने को तैयार रहेंगे। भारतीय संविधान का पालन करेंगे।


इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा अंचलाधिकारी डोली कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुजीबुर रहमान भाजपा नेता कमल मुखिया कनीय अभियंता सनोज कुमार शिक्षक अनिल कुमार सिंह रमेश पाठक शीला सिंह समेत जीविका दीदी शिक्षक गण प्रखंड और अंचल कर्मी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से होते हुए थाना परिसर तक गया और इस दौरान वंदे मातरम भारत माता की जय जय जवान जय किसान की नारों से वातावरण गुंजित होता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!