Saturday, August 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65वी वाहिनी SSB ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का...

65वी वाहिनी SSB ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (प. चम्पारण): 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में बगहा-1 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, रतनमाला में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से यह बताया गया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत ही नहीं, बल्कि जीवन के आधार हैं, जिनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “नशा मुक्त भारत” एवं श्री अन्न (मिलेट्स) के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यों में आम लोगों की भागीदारी बेहद आवश्यक है। 65वीं वाहिनी द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!