Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ‘सेंधमार गैंग’ का कहर दीवार तोड़कर किराना दुकान से साढ़े चार लाख...

‘सेंधमार गैंग’ का कहर दीवार तोड़कर किराना दुकान से साढ़े चार लाख की चोरी, 50 बोरा चावल समेत तेल और सामान गायब

0
20

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बखरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी राजेंद्र साह के 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार की लाल सरैया चौक स्थित गुप्ता बाजार में संचालित प्रिंस किराना स्टोर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने मझौलिया थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर खुला देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दुकान के पीछे की ईंट की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पीछे का दरवाजा खोलकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दुकानदार के अनुसार चोर करीब 50 बोरा चावल, 50 बड़ा टिन विभिन्न कंपनियों का खाद्य तेल तथा अन्य किराना सामग्री सहित लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!