Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चहल्लुम और महावीर झंडा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति...

चहल्लुम और महावीर झंडा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

0
12

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

चहल्लुम और महाविरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वाल्मीकि नगर के थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वाल्मीकि नगर थाना में आयोजित बैठकों में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धार्मिक प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में संबंधित थानाध्यक्ष ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि चहल्लुम और महाविरी झंडा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अमर्यादित भाषा, भड़काऊ या उत्तेजक गीत तथा डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस या शोभायात्रा निकालने के लिए संबंधित आयोजकों को पूर्व में थाना में आवेदन देकर लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी आयोजकों से निर्धारित मार्ग, समय और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। बैठक में समाजसेवी अमित कुमार सिंह,नेयाज हसन, प्रेम कुमार, रघु यादव, उपमुखिया रवि कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!