Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आगामी 12 सितम्बर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को...

आगामी 12 सितम्बर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जागरूकता का हुआ आयोजन

0
14

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेतिया के अवर न्यायाधीश सह सचिव अमरेंद्र कुमार राज के निर्देश पर, आगामी 12 सितम्बर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड के रुलाही, पशुरामपुर, माधोपुर क्षेत्रों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समय समय पर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होता ह

, जिसमे आप सभी सुलह योग्य आपराधिक मामलों, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, राजस्व, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, वन संबंधित वाद, माप तौल संबंधित वाद एवं अन्य सभी प्रकार के सुलहनये वादों का निस्तारण, आपसी सहमती व सद्भाव से करा सकते है। उन्होंने ईश्रम कार्ड, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तथा पशुपालन सहित विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!