Wednesday, July 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में हुआ निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन।

मझौलिया में हुआ निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन।

0
24

दिल्ली के डॉक्टर अब देहाती क्षेत्र में करेंगे मरीजों का इलाज।

मेडिकल कैंप में लगभग 200 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच और दी गई निशुल्क दवाइयां।

मझौलिया का लाल अब मझौलिया के मरीजों का करेगा इलाज।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड वासियों को अब शहरों की तरफ इलाज कराने के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर दिल्ली के प्रसिद्ध हड्डी नस जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन डॉक्टर ओम शरण द्वारा मझौलिया में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की गई तथा निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। बताते चले की डॉक्टर ओम शरण मझौलिया प्रखंड के बरवा बिरवा गांव निवासी प्रभात तिवारी के पुत्र हैं। डॉ ओम शरण ने बताया कि गरीब लाचार असहाय तथा विकलांग मरीजों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। उन्होंने बताया कि मातृभूमि की सेवा करने के उद्देश्य से उन्होंने बेतियां और मझौलिया में मरीजों की सेवा के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां हड्डी संबंधित रोगों का संपूर्ण इलाज घुटने एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण फ्रैक्चर के प्लास्टर एवं ऑपरेशन आरटीसियोपोरोसिस सर्वाइकल स्पॉन्डाइलोसिस आर्थ्रोस्कॉपी रिपेयर स्पोर्ट्स इंज्यूरीज संबंधित रोगों का इलाज किया जाता है।

छावनी चनपटिया रोड ओवर ब्रिज बेतिया के पास स्थित क्लीनिक में प्रतीक मंगलवार को मुफ्त चिकित्सा सलाह एवं दवा दी जाती है । वहीं मझौलिया में भी महीने में एक बार निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सही ढंग का इलाज सभी मरीजों तक पहुंचे इसके लिए वह सदैव निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन करते रहेंगे। निशुल्क मैडिकल कैंप में दो सौ से अधिक मरीजों का इलाज निशुल्क करते हुए निशुल्क रूप से दवाइयां दी गई। मरीजों में चंदा देवी रीता शर्मा पूनम देवी भुलाई साह इदरीश मियां प्रदीप कुमार सिंह सुशीला देवी आएसा खातून बच्ची देवी मनान खान मोहन शर्मा राज किशोर प्रसाद मदन राम ललिता देवी खुशी आलम रमेश यादव सोहन मुखिया भिखारी राम आदि मुख्य है।
निशुल्क मैडिकल कैंप के आयोजन में डॉक्टर एम के चौधरी डॉ शशि कुमार यादव वैध सिपाही यादव सहायक रवि रंजन कुमार रिंकू कुमार तिवारी मझौलिया जांच घर के संचालक मुन्ना मुस्ताक आलम सहित समाजसेवी प्रभु यादव और कुंदन यादव की सराहनीय भूमिका रही। बताते चले की हड्डी नस जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन संबंधित रोगों के मरीजों को अब शहरों की ओर भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी क्योंकिअब मझौलिया में ही इन बीमारियों का इलाज उपलब्ध होगा। अब अपने क्षेत्र का लाल एमबीबीएस चिकित्सक बनकर माटी का कर्ज चुकाने आया है जिससे प्रखंड वासियों के लिए गौरव की बात है । लोगों में हर्ष की लहर देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!