Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शास्त्री नगर में जदयू प्रदेश सचिव का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह...

शास्त्री नगर में जदयू प्रदेश सचिव का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। शास्त्री नगर स्थित जुगनू आलम के आवास पर शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) बिहार के प्रदेश सचिव अनिल कुमार के सम्मान में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश सचिव का स्वागत किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर अनिल कुमार का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है और जनसेवा के कार्यों को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जुगनू आलम ने की, जबकि संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह द्वारा किया गया। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आरती देवी, समसूल होदा, शशांक शेखर, मन्नू राव, छठठु बैठा, मोहम्मद इमरान, माधुरी देवी, अनु सोनी, लक्ष्मीना देवी, सुनैना देवी, महेंद्र गौड़, संजीव ठाकुर, विजय चौधरी, उमाशंकर सहनी, अभय कुमार पांडे, राजू शाह, भुवनेश्वर पाठक, मुस्तकीम अंसारी, राजेंद्र कुशवाहा, अविनाश कुमार गौतम, संतोष साहनी, धर्मेंद्र गिरी, नसीम अंसारी, गोविंद चौधरी, मोहम्मद नेसार, अशोक चौधरी, राजू मिश्रा, बंधु शाह, रामभूषण कुमार, दामोदर यादव, कयूम अंसारी, अलख देव पासवान, कमलेश्वर कुशवाहा, मनान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!