Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शिकारियों ने बिछाए करंट प्रवाहित बिजली के तार, चपेट में आया गस्ती...

शिकारियों ने बिछाए करंट प्रवाहित बिजली के तार, चपेट में आया गस्ती के वनकर्मी घायल

0
12

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गनौली रेंज में वन्यजीवों के शिकार के लिए शिकारियों द्वारा बिछाए गए करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से गश्ती के दौरान एक वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वनकर्मी का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। गनौली रेंज के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वीटीआर के कक्ष संख्या-32 में वनकर्मियों की टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान वन्यजीवों के शिकार के उद्देश्य से शिकारियों द्वारा बिछाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से नारायणपुर निवासी वनकर्मी रामा साह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मियों ने घायल वनकर्मी को वाल्मीकिनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया, जहां उनका उपचार जारी है। रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि हादसे के दौरान मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर घटना में शामिल संदिग्ध शिकारी अंधेरे का लाभ लेते हुए मौके से फरार हो गए। फरार अपराधी राजकुमार महतो भेरियारी लक्ष्मीपुर, मनोज महतो,बसहवा टोला भेरियारी और बभेरियारी बसहवा टोल के हरि प्रसाद महतो के रूप मे उनकी पहचान हुई है और गिरफ्तारी के लिए वन विभाग कार्रवाई कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकारी अक्सर जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में बिजली के करंट वाले तार बिछा देते हैं। ऐसे अवैध जाल में फंसकर हर वर्ष कई वन्यजीवों की मौत हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!