Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोटर वोट के माध्यम से नारायणी (गंडक) नदी के किनारे किनारे नियमित...

मोटर वोट के माध्यम से नारायणी (गंडक) नदी के किनारे किनारे नियमित रूप से गस्त शुरु

0
19

मानसून के दौरान जंगल और वन्य जीवो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग हुआ सक्रिय

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में मानसून के दौरान जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने विशेष गश्ती अभियान तेज कर दिया है। वनकर्मी मोटरबोट के माध्यम से नारायणी (गंडक) नदी के किनारे-किनारे नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य इंडो-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को और मजबूत करना है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग ने मानसून के दौरान नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त कर दिया है।

मोटरबोट से की जा रही गश्ती के दौरान वनकर्मी नदी के किनारे, जंगल के प्रवेश मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर विशेष नजर रख रहे हैं, ताकि वन संपदा की तस्करी, अवैध प्रवेश और वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों तक सड़क मार्ग से पहुंचना कठिन हो जाता है। ऐसे में मोटरबोट से नियमित गश्ती की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!