Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में छात्रों का प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को...

बगहा में छात्रों का प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर निकली रैली।

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नीट पेपर लीक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में देशभर में चल रहे प्रदर्शन का असर अब बगहा में भी देखने को मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार की देर शाम छात्रों ने बगहा नगर क्षेत्र में जोरदार रैली निकाली। यह रैली अनुमंडल मुख्यालय से शुरू होकर शास्त्री नगर चौक (चांडल चौक) तक पहुंची, जहां छात्रों सैकड़ो के तदाद ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जेन-जी युवा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नीट सहित अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसका मुख्य केंद्र दिल्ली का जंतर-मंतर बना हुआ है। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से आए छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ जुटी। प्रदर्शन के दौरान हुई लाठीचार्ज की घटना में कई छात्र घायल भी हुए, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।


बगहा में निकली इस रैली को भी उसी राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें छात्र अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!